Site icon

‘मैंने अभिषेक से शादी की है, लेकिन…’, जब ऐश्वर्या राय ने ‘बच्चन बहू’ कहे जाने पर दी थी तीखी प्रतिक्रिया

aishwarya rai, abhishek bachchan, bollywood

Aishwarya Rai ( image source: aishwarya fan page)

ऐश्वर्या राय बच्चन, बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी पहचान सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर में उन्हें एक ग्लोबल आइकन के तौर पर जाना जाता है। ऐश्वर्या की कहानी एक साधारण लड़की से लेकर एक सशक्त महिला बनने तक की है, जिसने अपनी मेहनत, समर्पण और व्यक्तित्व से दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। अपनी फिल्मों के अलावा जब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया तो भी चर्चा में रहीं. क्योंकि शादी भी सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हो रही थी तो फैन्स एक्साइटेड क्यों ना होते ?

20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या ने मुंबई में अभिषेक बच्चन से शादी की। अभिषेक को फिल्म गुरु के सेट पर ऐश्वर्या से प्यार हुआ और जल्द ही इन्होंने शादी कर ली और ऐश्वर्या ‘बच्चन बहू’ बन गईं। इसके बाद साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

बच्चन परिवार की बहू का टैग
फिलहाल ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन की खबरें जोरों पर हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार की बहू का टैग मिलने पर अपना रिएक्शन दिया था। साल 2008 में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय से बच्चन फैमिली की बहू कहे जाने पर उनकी राय पूछी गई थी।

बच्चन सरनेम को लेकर ऐश्वर्या राय का जवाब

ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी लगा था कि बच्चन सरनेम ने किसी तरह से उनकी पहचान पर असर डाला है. इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘ये सवाल मेरी लाइफ में थोड़ा ज्यादां खींचा गया है। यहां तक कि ये सभी शब्द ग्लोरियस रीडिंग के लिए हैं। ये इसे ‘बच्चन बहू’ की तुलना में थोड़ा ज्यादा ड्रामैटिक बनाता है। मैं सिर्फ एक आम लड़की हूं। मैं ऐश्वर्या राय हूं जिसने अभिषेक बच्चन से शादी की है तो मेरा नाम वही है।’

ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था कि ये सब परसेप्शन है और मुझे लगता है कि ये इस फैक्ट के कारण टॉक जनरेट करता है कि इस परिवार के सदस्य निश्चित रूप से लोगों की नजरों में रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सरनेम की रेलिवेंस इसी से है। परिवार के लोगों ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पहचान हासिल की है और वो इसके हकदार भी हैं। इसलिए नाम को उसका प्लेस दिया गया है और लोग इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और यही एक परिवार की फंक्शनिंग है। लेकिन हम एक परिवार हैं। अभिषेक और मैं एक-दूसरे से प्यार करते थे और हमें अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिला और हमने शादी कर ली। मैं इसे लेकर और कुछ नहीं कहना चाहती हूं।’

इस फिल्म से किया था डेब्यू

वहीं ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपना फिल्मी करियर 1997 में आई फिल्म ‘इरुवर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से डेब्यू किया था. ‘और प्यार हो गया’ में अभिनेत्री के साथ बॉबी देओल, शम्मी कपूर और अनुपम खेर भी थे, जिसका निर्देशन राहुल रवैल ने किया था. इसके बाद ऐश्वर्या साल 1999 में आ अब लौट चलें, हम दिल दे चुके सनम, ताल और जोश में नजर आईं।

Exit mobile version