Site icon

‘इस हमले के लिए भी नेहरू जी जिम्मेदार हैं?’, पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर नेहा सिंह राठौर का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- चौकीदार जी, आंख लग गई थी क्या? …

Neha Singh Rathore criticizing Modi government over Pahalgam terror attack and raising questions about security lapses and accountability

Folk singer Neha Singh Rathore raises questions about the Modi government's handling of the Pahalgam terror attack and security in Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली पर्यटक शामिल थे। यह हमला “कश्मीर रेजिस्टेंस” नामक आतंकी संगठन ने किया, जिन्होंने दावा किया कि मारे गए लोग भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े थे। यह घटना 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला मानी जा रही है।

इस हमले को लेकर देशभर में गुस्सा और दुख की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई है, जबकि गृहमंत्री अमित शाह खुद घाटी पहुंचे हुए हैं और उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर आम से लेकर जाने-माने सेलेबेस तक इस दुखद घटना को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। जानी मानी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी इस घटना को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

नेहा सिंह राठौर का मोदी सरकार को घेरा

लोक गायिका ने प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर के साथ मणिपुर, मुर्शिदाबाद और पहलगाम की त्रासदियों की तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने मशहूर शेर लिखा:

“तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि काफ़िला क्यों लुटा,
मुझे रहज़नों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।”

वीडियो शेयर कर मोदी सरकार से पूठे सवाल

नेहा सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। लोक गायिका ने कहा कि “आज कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमला हुआ और पर्यटकों की हत्या कर दी गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। आप कहां सोए हैं चौकीदार जी, आपकी चौकीदारी में कैसे चूक हो गई? आंख लग गई थी क्या? आपने तो नोटबंदी करके आतंकियों की कमर तोड़ दी थी। तो फिर ये हमला कैसे हो गया, महाराज? क्या इस बार भी इसके लिए नेहरू जिम्मेदार होंगे? क्या कोई पत्रकार आपसे सवाल नहीं पूछेगा? या फिर कोई सवाल पूछेगा भी नहीं, और आप जिम्मेदारी भी नहीं लेंगे? देश अब ये जान चुका है। लेकिन मैं आपसे सवाल पूछूंगी। सच में जानना चाहती हूं। इतना महंगा “शेर” पालने के बावजूद, देशवासियों की हत्या कैसे हो गई? 56 इंच की छाती और लाल आंखें किस काम की? सर्जिकल स्ट्राइक एक कहानी बनकर रह गई। अनुच्छेद 370 पर बड़ी-बड़ी बातें की गईं, लेकिन उसका क्या असर हुआ?”

आपके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में लाखों लोग मारे जा चुके हैं

नेहा सिंह ने आगे कहा कि “पुलवामा हमले में जवान मारे गए, अब इस हमले में पर्यटकों की हत्या हो गई। मोदी जी, क्या कश्मीर की शांति अब आतंकवादियों की मेहरबानी पर टिकी हुई है? कब तक कश्मीर के नाम पर वोट बटोरे जाएंगे,और देशवासियों की लाशें गिनी जाएंगी? आपके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में लाखों लोग मारे जा चुके हैं। कभी ऑक्सीजन की कमी से, कभी पुल गिरने से, कभी रेल दुर्घटनाओं में, और कभी दंगों में कुचलकर। लेकिन आपने कभी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। अब देश पूछता है। आप देशवासियों की मौतों की जिम्मेदारी कब लेंगे? आप अपनी चूक कब स्वीकार करेंगे? क्या देशवासियों का जीवन आपकी गलतियों पर न्योछावर होता रहेगा? मोदी जी, जवाब दीजिए। कब तक चुप रहेंगे?”

लोक गायिका का बीजेपी पर हमला

इतना ही नहीं, नेहा सिंह राठौर ने एक और पोस्ट शेयर की और इसमें बीजेपी को घेरा है। बीजेपी छत्तीसगढ़ के एक्स अकाउंट से उस महिला का कार्टून शेयर किया गया है, जो पहलगाम हमले के बाद पति के शव के पास बैठी होती है। इसे शेयर कर लिखा, ‘धर्म पूछा, जाति नहीं… याद रखेंगे।’ इसी पोस्ट को री-शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा कि पति की मौत का मातम मना रही औरत का कार्टून बनाने के लिए जितनी असंवेदनशीलता और बेशर्मी चाहिये…वो सिर्फ़ भाजपा में है। अब बस दो बातें सोचिये-ऐसे हमले से किसे फ़ायदा होगा? हमले के तुरंत बाद “धर्म पूछा जाति नहीं” के पोस्टर किसने लगाये? बहुत कुछ समझ में आने लगेगा.

Exit mobile version