फिल्म इंडस्ट्री में कई किस्से हैं जो बाद में अफवाहों या मजेदार कहानियों का हिस्सा बन जाते हैं, लेकिन साल 1997 में रिलीज हुई “कोयला” 1997 के सेट पर हुआ एक किस्सा आज भी सुर्खियों में है। यह कहानी है शाहरुख खान और राकेश रोशन की, जब फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने एक ऐसी डिमांड रख दी, जिससे राकेश रोशन तक चौंक गए थे!ये किस्सा IMDB पर मौजूद है। बता दें कि इस फिल्म में शंकर के किरदार के लिए पहले सनी देओल को पसंद किया गया था। लेकिन एक्टर को लगा कि राकेश रोशन उन्हें उनकी फीस नहीं देंगे। इसलिए उन्होंने फिल्म नहीं की। हालांकि, इस बारे में उन्होंने डायरेक्टर को बताया तक नहीं था। हालांकि फिर बात नहीं बनी और शाहरुख खान को कास्ट किया गया। मालूम हो कि फिल्म के गाने, कहानी और एक्टर्स की परफॉरमेंस को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। लेकिन अच्छे रिव्यूज के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
1997 में रिलीज़ हुई फिल्म “कोयला” से पहले, शाहरुख खान ने “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”, “बाजीगर”, और “डर” जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं। उस समय बॉलीवुड में शाहरुख का नाम टॉप 3 एक्टर्स की लिस्ट में था। उनके पास डायरेक्टर्स की लंबी लाइन लगी रहती थी और बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स उनके लिए स्क्रिप्ट्स लिखवा रहे थे।
ऐसी स्थिति में, जब शाहरुख के पास हर दिशा में सफलता थी, उन्होंने डायरेक्टर राकेश रोशन से एक फिल्म के सीन में अपनी चोट का जिक्र करने की बात की। दरअसल, फिल्म कोयला के सीन ‘घुंघटे में चंदा है’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख के पैर में गंभीर चोट लग गई थी। इस वजह से शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी। शाहरुख ने राकेश रोशन से कहा कि फिल्म के उस सीन में, जैसा कि अमिताभ बच्चन की फिल्म “कूली” में हुआ था, एक फ्लैश अलर्ट डाला जाए, जिसमें यह बताया जाए कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी।
“कूली” फिल्म में अमिताभ को असल में चोट लगी थी, और उस सीन को फिल्म में दिखाकर दर्शकों को यह एहसास कराया गया था कि वह सीन वास्तविक था। शाहरुख ने कुछ ऐसा ही करने का सुझाव दिया, ताकि दर्शकों को यह समझ सके कि “कोयला” के शूटिंग के दौरान उन्हें चोट आई थी। लेकिन इस डिमांड को सुनकर राकेश रोशन थोड़े गुस्से में आ गए और उन्होंने शाहरुख की यह सिफारिश नकार दी। उन्होंने कहा कि शाहरुख को अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए और वह अमिताभ की तरह कुछ भी कॉपी न करें। इस घटना ने उनके बीच थोड़ी तनातनी की स्थिति पैदा की, और बाद में कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि फिल्म के सेट पर दोनों के बीच हल्का-फुल्का विवाद हुआ था।

